राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड देहरादून
राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार,
सागर मलिक

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज दोपहर खड़खड़ी शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। उनके पुत्र ललित भट्ट ने उनकी चिता को मुख्याग्नि दी।

दिवाकर भट्ट के निधन पर आज हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। भट्ट की अंतिम दर्शन एवं शव यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न जनपदों से आए राजनीतिक और सामाजिक दलों के कार्यकर्ता सहित आम लोग अंतिम यात्रा में शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद,विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, मंत्री प्रसाद नैथानी, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष यूकेडी काशी सिंह एरी, पूर्व दर्जधारी महेंद्र प्रताप, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान सहित भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग़ बहादुर ने दिया सर्वोच्च बलिदान- अरुण नौहवार

Thu Nov 27 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग़ बहादुर ने दिया सर्वोच्च बलिदान- अरुण नौहवार भारत विकास परिषद और श्री गुरु सिंह सभा के संयुक्त तत्वावधान में गुरु तेग़ बहादुर बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल जयदीप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के […]

You May Like

advertisement