Uncategorized

लता मंगेशकर भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर : प्रो. वीरेन्द्र पाल

कुवि में स्वरांजलि – भारत रत्न लता मंगेशकर को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 10 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोनमाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में संस्कार भारती एवं संगीत क्लब, संगीत एवं नृत्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न, स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के अवसर पर “स्वरांजलि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर थीं, जिनकी स्वर साधना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि लता मंगेशकर भारतीय संगीत की आत्मा थीं, जिनकी गायकी ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके संगीत से प्रेरणा लेकर निरंतर अभ्यास एवं साधना के माध्यम से कला को समृद्ध करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में 18 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। टिम्मी वर्मा, रीतू, मुस्कान, यशस्वनी, सलोनी, अमन, एकता, पुष्पा, हिमांशु, निहारिका, नेहा, साहिल ने गीत गाकर कार्यक्रम का सांगीतिक शुभारंभ किया। एमपीए के छात्र माधव भाटिया ने हारमोनियम पर तथा विकास ने तबले पर संगत की। छात्र माधव भाटिया तथा गौरव ने बांसुरी वादन कर सबको आनंदित किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के शिक्षक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने किया।
इस अवसर पर गुलजारी लाल नंदा केन्द्र की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता,डॉ. सौरभ चौधरी, प्रो. सुनीता सिरोहा, संस्कार भारती अध्यक्ष आशीष सभरवाल, डॉ. सीमा जौहरी, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. हरविन्दर सिंह लौंगोवाल, डॉ. सुधीर, राधिका सभरवाल, विजय सभरवाल, शशि सभरवाल, संत महंतपुरी जी, धीरज गुलाटी, डॉ. आरती, डॉ. दीपक, डॉ. ज्ञान सागर, डॉ. सोमपाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. पूजा चौधरी, संजना रानी, नितिन, सुरेन्द्र कुमार, अरविंद भट्ट, इलियास, अश्वनी पाल सहित विभाग के विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel