Uncategorized

डिजिटल सुरक्षा व स्वतंत्रता विषय पर महिला हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान का आगाज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साकार संस्था द्वारा डिजिटल सुरक्षा व स्वतंत्रता विषय पर महिला हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान का आगाज किया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों को साइबर हिंसा के प्रति जागरूक करना हैं, ताकि वह सावधानीपूर्वक सोशल मीडिया का प्रयोग जानकारी वर्धन के लिए कर सकें। किशोरियों एवं महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड के विषय में जागरूक करना, मजबूत पासवर्ड बनाना, आई. डी. को सुरक्षित रखना आदि के विषय में जानकारी दी जा रही है।
अभियान का रोचकता से संचालन हेतु फिल्म, गीत, नारा लेखन, हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जागरूकता का काम किया जा रहा है। यह अभियान जनपद के 4 ब्लॉक के 65 गांव व शहर की बस्ती बिहारीपुर में संचालित किया जा रहा है।
समापन 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस पर किया जाएगा।
जिसमें सक्रिय महिलाएं व किशोरियां ज़िले स्तर पर अपनी सीख व नई समझ साझा करेंगी।
विशेष रूप से इस डिजिटल अभियान में पुरुषों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि साइबर हिंसा व धोखाधड़ी खिलाफ सामूहिक जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा दिया जा सके।
साकार संस्था के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से डिजिटल हिंसा के विभिन्न रूपों को रोका जा सकता है तथा एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वतंत्र डिजिटल वातावरण का निर्माण किया जा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel