तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार

सरायमीर (आजमगढ़), 2 जून। आजमगढ़ समेत कई जिलों में महिलाओं को तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत का भय दिखाकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का सरगना पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी का सामान, नकदी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी चंदा देवी से दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर कान की बालियां, गले का लॉकेट, मोबाइल फोन तथा एक लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो बदमाश मोटरसाइकिल से फूलपुर की ओर से खरेवा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान इम्तियाज खान (48 वर्ष) निवासी अलीगढ़, वर्तमान निवासी दुबग्गा, लखनऊ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाजारों में घूमकर अधेड़ उम्र की महिलाओं को निशाना बनाता था। दोनों महिलाओँ को जादू-टोना, तंत्र-मंत्र अथवा पारिवारिक संकट का भय दिखाकर विश्वास में लेते थे और शुद्धिकरण के नाम पर गहने व नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, 11,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ बरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

इस सफलता को सरायमीर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे महिलाओं को निशाना बनाने वाले इस सक्रिय ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की आधारशिला योग ही है:- योगाचार्य स्वामी विज्ञानानंद जी

Tue Jun 2 , 2026
(पंजाब)फिरोज़पुर 2 जून 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=“दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में स्थानीय अमर शहीद मदन लाल ढींगरा मैमोरियल पार्क में अपने स्वास्थ्य जाग्रति कार्यक्रम “आरोग्य” के अंतर्गत दो दिवसीय विशाल “विलक्षण योग शिविर” का आयोजन किया गया। जिसके आज प्रथम […]

You May Like

Breaking News

advertisement