पंजाब:सम्मानित होने का काम छोड़, शहर की सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान दें मेयर व अन्य : भाजपा लीगल सैल

मोगा :[ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा संपादक पंजाब ] :=  

सफाई सेवकों की चल रही हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहरवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही घरों से भी कूड़ा उठाने में नगर निगम बुरी तरह से फेल है। जो सफाई कर्मी घरों से कूड़ा उठाते हैं वह महीने में चार-पांच दिन से अधिक नहीं आ रहे हैं, जिस कारण घरों में तथा बाहर दोनों जगह सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। दूसरी तरफ पिछले 15 दिन से नगर निगम की नई बनी मेयर नीतिका भल्ला, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार पीना व डिप्टी मेयर अशोक धमीजा का सम्मानित होने का कार्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही निगम चुनाव से पहले “मेरा वार्ड मेरा परिवार” कहने वाले पार्षद भी इस मामले को लेकर कहीं नजर नहीं आ रहे है। इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा लीगल सैल के कनवीनर एडवोकेट प्रदीप भारती, को-कनवीनर यज्ञ दत्त गोयल, सचिव राहुल कंसल, गोपाल कृष्ण बंसल, वरिंदर गर्ग, निशांत कौशिक तथा समाज सेवी दिनेश गर्ग का कहना है कि निगम के सफाई सेवक अपनी मांगो को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है। उपर से गर्मी का पारा भी 42॰ के पार पहुंच गया है। लेकिन सरकार ना तो उनकी मांगों की ओर ध्यान दे रही है और ना ही नगर निगम सफाई व्यवस्था को बरकरार रख पा रही है। जिससे कभी भी कोई बड़ी बीमारी दावत दे सकती है। लीगल सैल का कहना है कि सरकार सफाई सेवकों की जायज मांगों को तुरंत स्वीकार करें और जब तक उनकी मांगो का निपटारा नहीं होता तब तक नगर निगम सफाई व्यवस्था का कोई वैकल्पिक प्रबंध करें ताकि शहर वासियो को इस गंदगी से छुटकारा मिले। इसके बाद मेयर व अन्य अपना मान सम्मान जारी रखें लोगों को अच्छा लगेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब:आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 10 परिवार

Fri May 28 , 2021
पारंपरिक पार्टियों से लोग हो चुके है दुखी-रजनीश दहिया 28 मई फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और पार्टी कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी से आम आदमी पार्टी 2022 में पंजाब में नया इतिहास रचेगी। यह विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement