पहल फाउंडेशन द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र का आयोज

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

पहल फाउंडेशन द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र का आयोजन

रायबरेली: पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में “विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र” का सफल आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2025 को पहल कार्यालय, गोविंद नगर (डबल फाटक), वार्ड नं. 7, गल्ला मंडी के पास, रायबरेली में किया गया। इस सत्र में लगभग 35 समुदाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्ट साक्षम की परियोजना प्रबंधक लवप्रीत द्वारा समुदाय के सदस्यों का स्नेहपूर्ण स्वागत कर के की गई। इसके उपरांत, अधिवक्ता श्री प्रतीक श्रीवास्तव ने विस्तारपूर्वक संविधानिक अधिकार, ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, और नेशनल लीगल सर्विसेस अथॉरिटी (NALSA) बनाम भारत सरकार के ऐतिहासिक निर्णय के बारे में जानकारी दी।

इस सत्र का उद्देश्य समुदाय के सदस्यों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक न्याय प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना था। प्रतिभागियों ने सत्र के अंत में अनेक प्रश्न पूछे, जिनका अधिवक्ता प्रतीक श्रीवास्तव ने सरल और स्पष्ट भाषा में उत्तर दिया।

पहल फाउंडेशन ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और भविष्य में भी इस प्रकार के सत्रों का आयोजन करती रहेगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
9005691577

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अध्यक्ष ने सलोन विधानसभा के पदाधिकारी के कसे पेच

Sat Apr 26 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जिला अध्यक्ष ने सलोन विधानसभा के पदाधिकारी के कसे पेच अपना दल एस के जिला अध्यक्ष कुवर सत्येंद्र सिंह पटेल जी का सलोन विधानसभा काअकस्मात भ्रमण चर्चा का विषय रहा उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमो में शिरकत करते हुए सलोन विधानसभा के पदाधिकारियो से मुलाकात कर उनसे संगठन के […]

You May Like

advertisement