विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सराहा रक्तदाताओं का योगदान

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सराहा रक्तदाताओं का योगदान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान।

पंचकूला, 5 मई : पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय शहरी निकाय व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वहां पहुंच कर कार्यक्रम के संयोजकों व रक्तदाताओं के सेवाभाव को सराहा। इस रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और एकता का संदेश भी देता है। हमें ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।
शिविर में अनेक रक्तदानी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा हेतु रक्तदान किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सकारात्मक सोच का परिचायक रहा।
पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदाताओं को बैज लगाते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दक्षिण काली पीठ मां बगलामुखी मन्दिर करनाल में श्री स्थाणु वेद पाठशाला प्रारंभ

Tue May 6 , 2025
दक्षिण काली पीठ मां बगलामुखी मन्दिर करनाल में श्री स्थाणु वेद पाठशाला प्रारंभ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 5 मई : श्री बृज धाम सेवा ट्रस्ट रजि. द्वारा संचालित श्री स्थाणु वेद पाठशाला (गुरुकुलम )का शुभारंभ आज 5 मई 2025 वैशाख, शुक्लपक्ष,अष्टमी वि० 2082 परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि […]

You May Like

advertisement