विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विवेकानन्द स्मारक और पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन किए

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 8 जनवरी : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केरल विधान सभा का भ्रमण करने के बाद कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद शिला पहुंच स्वामी विवेकानन्द स्मारक और तिरुअनन्तपुरम में स्थित सुप्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान वे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति के सम्मुख नतमस्तक हुए।
इस अवसर पर कल्याण ने कहा कि शिला स्मारक स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों और सिद्धांतों का स्मरण करवाता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने आत्म-विश्वास, निडरता, मानव सेवा, चरित्र निर्माण की जो शिक्षाएं दी वे आज भी प्रसांगिक हैं। कल्याण ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए खुद को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमें निडर होकर चुनौतियों का सामना करने की सीख दी है। स्वामी विवेकानन्द का मानना था कि दूसरों की सेवा करना ही जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है और मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।
विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि पद्मनाभस्वामी मंदिर हमारी आस्था के साथ-साथ भारत के गौरवशाली अतीत का भी स्मरण करवाता है। प्राचीन मंदिर का वास्तु व मान्यता अद्भुत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों के कल्याण की भी कामना की।
तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद शिला पहुंच स्वामी विवेकानन्द स्मारक के दर्शन करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया चलाएगा राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026

Fri Jan 9 , 2026
राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान के तहत पुराने ध्वजों को गरिमापूर्ण ढंग से नये स्वरूप में बदला जाएगा।कुरुक्षेत्र से होगी शुरुआत, हरियाणा होते हुए पूरे देश में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान। कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 8 जनवरी : सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष […]

You May Like

advertisement