
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की दिवंगत माताजी को एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने श्रद्धांजलि अर्पित करके शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय मांँ के स्वर्गवासी होने पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं संगठन संचालक जनों के श्रद्धांजलि देने के क्रम में आज बरेली मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने दुर्गा कॉलोनी संभल स्थित अजय कुमार शर्मा के निवास पर जाकर श्रीमती कमला देवी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। स्वर्गीय कमला देवी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परमपिता परमात्मा से उन्हें श्री चरणों में उपयुक्त स्थान देने की प्रार्थना की। इससे पूर्व भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार रूस्तगी, प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी, पूर्व विधान परिषद सदस्य भारत सिंह यादव, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख यशपाल सिंह, भाजपा नेता चौधरी चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी, प्रख्यात कवि माधव मिश्रा, बजरंग दल के विभाग संयोजक नितिन कुमार शर्मा, हिंदू जागृति मंच के प्रदेश संगठन मंत्री अंकुश त्यागी, सहित अनेक समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जन हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निवास पर जाकर उनकी स्वर्गवासी माता श्री के चित्र पर पुष्पर्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना कर चुके हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में बरेली मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


