बिस्तर पर लेखपाल की जिंदा जलने से मौत, शराब और सिगरेट पीने के थे आदी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन में गुरुवार की देर रात को एक लेखपाल की बिस्तर पर जिंदा जल कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि रात 22.20 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त मिली कि अजय वीर सिंह निवासी टांडा मैदासपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर (50) तहसील बहेड़ी में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। वह सिविल लाइन में गायत्री पीजी में किराए पर अकेले रहते थे।
पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों ने धुंआ और जलने की महक आने पर जा कर देखा तो बिस्तर पर जले हुए पड़े थे। आसपास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि अत्यधिक शराब और स्मोकिंग के आदी थे। प्रथम दृष्टया घटना बिस्तर पर बीड़ी से आग लगने के कारण होना प्रतीत हो रही है, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी दरोगा की धमक में रचाई पांचवीं शादी, दुल्हन के सच्चाई जानकर उड़े होश

Sat Jan 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नवाबगंज क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को फर्जी दरोगा बताकर पाचवीं शादी कर ली। जब युवती को उसकी सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए।बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुद को दरोगा बताकर युवक […]

You May Like

advertisement