बलिदान दिवस पर लेफ्टिनेंट कर्नल सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को डी.डी. पुरम शहीद स्मारक पर शहीद पंकज अरोरा के 22वें बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष वन मंत्री डा. अरुण कुमार, मुख्य अतिथि डा. आई.एस. तोमर,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अन्य वक्ताओं ने पंकज अरोरा के देश के लिए किये गए योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि 2003 में ऑपरेशन पराक्रम में लेफ्टिनेंट पंकज ने अपने अदम्य साहस वीरता का परिचय देते हुए मात्र 25 वर्ष की आयु में जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकवादी विरोधी कार्यवाही के दौरान कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया था लेकिन मुखबिरों की गलत सूचना के कारण वह वीरगति को प्राप्त हुए। वह वीरता और बहादुरी की मिसाल थे। उनकी याद को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए मानव सेवा क्लब ने कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल सत्य प्रकाश साहू को ग्यारहवाँ पंकज अरोरा वीरता सम्मान प्रदान किया । उन्हें यह सम्मान पूर्व मेयर डा. आई.एस. तोमर, वन मंत्री डा. अरुण कुमार, पंकज के पिता श्याम सुंदर अरोरा,माता प्रेम लता सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार,जसवंत सिंह भाकुनी, मुकेश सक्सेना ने दिया। सभासद सतीश कातिब,पूर्व सभासद गुलशन आनंद, अभय सिंह भटनागर,मंजू लता,वेद प्रकाश,इन्द्र देव त्रिवेदी, बिपिन गर्ग,जी.एस. मेहरा,कैप्टन राम लाल,शचीन्द्र सक्सेना, किरन सक्सेना,नरेश मलिक,मुकेश सक्सेना स्वाति सक्सेना सहित एक्स सर्विस मेन एसोसिएशन के सदस्यों ने पंकज अरोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन और सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अटल मन:राजनीतिज्ञ सम्मान से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को किया सम्मानित

Sun Aug 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : साहित्यिक संस्था शब्दांगन के तत्वाधान में श्री टीबरीनाथ सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय पर अटल जन्म शताब्दी के नवें कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को अटल मन: राजनीतिज्ञ सम्मान प्रदान किया गया । विधायक संजीव अग्रवाल को शब्दांगन के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी , प्राचार्य बंशीधर […]

You May Like

advertisement