भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ब्रांच फिरोजपुर ने मुद्की में छात्रों को किया सम्मानित

फिरोजपुर 15 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लड़कियां मुदकी की छात्राओं को उनके शिक्षा खेलों अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजिंदर कुमार ने अपने स्कूल की छात्राओं की विभिन्न क्षेत्रों में पाई गई उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। एलआईसी के ब्रांच मैनेजर परमजीत सिंह खोसा ने बताया कि देश भर में किए जा रहे डिवेलपमेंट कार्यों में सबसे बड़ा योगदान भारतीय जीवन बीमा निगम का है। असिस्टेंट मैनेजर बिन्नी छाबड़ा ने बच्चों की बेहतर शिक्षा एवम भविष्य के लिए बचपन से ही प्लान शुरू करने के लिए जानकारी दी। विकास अधिकारी सुरिंदर सिंह ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सबके बेहतर भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हरीश गुप्ता अध्यापक व स्कूल के स्टाफ मेंबर और विद्यार्थी उपास्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

Fri Jul 15 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान। आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर के नरौली तिराहे पर यातायात जागरूकता अभियान के तहत टी एस आई धनंजय शर्मा व रोड सेफ्टी क्लब नोडल अधिकारी प्रान्शु सिंह डीएवी पीजी कॉलेज के एन सी सी कैडेटो के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement