भगवान श्री राम के नाम मात्र से जीवन का कल्याण होता है : महंत राजेंद्र पुरी

भगवान श्री राम के नाम मात्र से जीवन का कल्याण होता है : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत राजेंद्र पुरी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं एवं हुए शोभायात्रा में हुए शामिल।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने श्री राम नवमी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम के नाम में वह शक्ति है जिसे इस सृष्टि में शब्दों में व्याख्यान करना भी मुश्किल है। भगवान श्री राम के तो नाम मात्र से ही जीवन का कल्याण हो जाता है। महंत राजेंद्र पुरी कुरुक्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री राम नवमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
महंत राजेंद्र पुरी ने भगवान श्रीराम के जीवन के महत्व के बारे में बताया कि भगवान श्री राम के नाम मात्र का स्मरण करने से ही मानव जीवन धन्य हो जाता है। मनुष्य जीवन के सारे दुखों का नाश हो जाता है। उसे हर स्थिति में एक समान रहने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि राम नाम तो कण-कण में व्याप्त हैं।
महंत राजेंद्र पुरी ने विश्व हिंदू परिषद को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद की तरफ से रामनवमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर न्यू कॉलोनी, रेलवे रोड थानेसर से आरंभ होकर परशुराम चौक, अहिल्या बाई गोल बैंक चौक, गीता स्कुल चौक, अम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, रेलवे फाटक से, रोटरी चौक, छोटा बाजार चौक, हनुमान मंदिर पुरानी सब्जी मंडी, सीकरी चौक दोबारा अम्बेडकर चौक, छटी पातशाही गुरुद्वारा चौक, सन्निहित सरोवर आरती स्थल, सामने लक्ष्मीनारायण मन्दिर से होती हुए वापिस सनातन मंदिर पहुंची।
भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकाली गई इस शोभा यात्रा का शुभारंभ महंत राजेंद्र पुरी ने अपने धार्मिक प्रवचनों के बाद भगवा झंडा लहरा कर किया। इस मौके पर यात्रा के दौरान पूरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जय श्री राम जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। जगह जगह भक्तजनों ने फल, मिठाई जल पान से यात्रा का स्वागत किया।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर आज जो भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है, इसकी गूंज अयोध्या तक पहुंचेगी। हर वर्ष इसी तरह से विशाल यात्रा का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके अलावा पूरे धर्मक्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में धर्म प्रचार के लिए, सनातन की रक्षा के लिए जब भी किसी संस्था या किसी आम नागरिक को जब जहां जरूरत होगी महंत राजेंद्र पुरी और पूरा जग ज्योति परिवार हमेशा साथ खड़ा मिलेगा।
शोभायात्रा के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रों पर कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती की पूजा है : महंत जगन्नाथ पुरी

Wed Mar 29 , 2023
नवरात्रों पर कन्या पूजन ही साक्षात् मां भगवती की पूजा है : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कन्या शिक्षित होगी तो समाज मजबूत होगाश्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ कन्या पूजन। कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : चैत्र नवरात्रों के चलते अखिल भारतीय मार्कंडेश्वर जनसेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement