प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

जांजगीर-चांपा, 08 फरवरी, 2022/ मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है।  प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्रालय और समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 08 फरवरी से शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ

Tue Feb 8 , 2022
जांजगीर-चांपा,  08 फरवरी, 2022/ मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर […]

You May Like

advertisement