फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से प्रत्येक दिन की तरह आज भी टीम द्वारा निरंतर जरूरतमंद लोगों को पेट भर भोजन कराने की कोशिश जारी है:शैलेंद्र कुमार बबला

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने कहा कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारा संकल्प है

फिरोजपुर 12 जून 2022
फिरोजपुर में एकलौती संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर है फिरोजपुर में पिछले करीब 4 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है

श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि तकरीबन 750 आदमियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपतियाँ भी शामिल है जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं डिसएबल बच्चों को दूध भी परोसा जाता है लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने बताया कि बढ़ती खाने की मांग को देखते हुए लंगर में और बढ़ोतरी की गई है उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है

श्री अशोक शर्मा और कुणाल सेठी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी हमारी टीम में सेवा का उत्साह जारी है फिरोजपुर फाउंडेशन के कार्य को देखते हुए लोक सेवा भाव के लिए निरंतर हमारे साथ जुड़ते जा रहे हैं

इस मौके पर अमृतसर से परिवार विशेष तौर पर पधारा उनके साथ श्री शैलेंद्र कुमार (बाबला), कुणाल सेठी, जिम्मी कक्कड़ ,पी सी कुमार, राजेंद्र ओबरॉय, राहुल ओबरॉय, इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਜੂਨ ਮਹੀਨਾ ਮਲੇਰੀਆ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮਲੇਰੀਆ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ</em>

Sun Jun 12 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 12 ਜੂਨ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਾਕਟਰ ਰਜਿੰਦਰ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾਕਟਰ ਵਨੀਤਾ ਭੂੱਲਰ ਜੀ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜੂਨ ਮਹੀਨਾ ਮਲੇਰੀਆ ਵਜੋ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮਵਿਖੇ ਮਲੇਰੀਆ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ […]

You May Like

Breaking News

advertisement