फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा की ओर से प्रत्येक दिन की तरह आज भी टीम द्वारा निरंतर जरूरतमंद लोगों को पेट भर भोजन कराने की कोशिश जारी है:शैलेंद्र कुमार बबला

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने कहा कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए यह हमारा संकल्प है

फिरोजपुर 11 जुलाई 2022
फिरोजपुर में एकलौती संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा समाज सेवा में अग्रसर है फिरोजपुर में पिछले करीब 4 वर्षों से मुफ्त में जरूरतमंद लोगों को फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों और दानी सज्जनों के सहयोग से सिविल हॉस्पिटल ट्रामा वार्ड में जाकर लंगर बांटने का कार्य कर रही है।

श्री शैलेंद्र कुमार (बबला) ने बताया कि तकरीबन 750 आदमियों को इस संस्था द्वारा भोजन कराया जाता है जिसमें कुछ भिखारी, बुजुर्ग दंपतियाँ भी शामिल है जिनको उनके घरों तक लंगर भेजने का कार्य संस्था के सदस्य करते हैं। खाने में रोजाना दाल चावल, खिचड़ी और प्रसादे परोसे जाते हैं डिसएबल बच्चों को दूध भी परोसा जाता है। लंगर वितरण करने का समय दोपहर 12 बजे और शाम 7:00 बजे का रखा गया है।

श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने बताया कि बढ़ती खाने की मांग को देखते हुए लंगर में और बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए और कहा कि कोई भी दानी सज्जन अगर लंगर सेवा में अपनी सेवा निभाना चाहता है तो हमें संपर्क कर सकता है।

इस मौके श्री शैलेंद्र कुमार (बाबला), कुणाल सेठी, जिम्मी कक्कड़ ,पी सी कुमार, राजेंद्र ओबरॉय, राहुल ओबरॉय, इत्यादि ने लंगर बांटने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਵਰਨ ਮਹਾਂਸੰਘ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਰਾਖਵੇਂਕਰਨ ਨੂੰ ਖਤਮ ਨਾ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਨੂੰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ</em>

Mon Jul 11 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 11 ਜੁਲਾਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸੁਵਰਨ ਮਹਾਂਸੰਘ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਜਿੰਦਰ ਓਬਰਾਏ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੰਡਿਤ ਹਰੀ ਰਾਮ ਖਿੰਦੜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਸਵਰਣ ਜਾਤੀਆਂ, ਬ੍ਰਾਹਮਣ ਸਮਾਜ, ਖੱਤਰੀ ਸਮਾਜ ਅਰੋੜਵੰਸ਼ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਅੱਗਰਵਾਲ ਸਮਾਜ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ […]

You May Like

advertisement