![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220704-WA0048-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220704-WA0049-1024x576.jpg)
रिर्पोट पदमाकर पाठक
प्रयास सामाजिक संगठन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द का मनाया परिनिर्वाण दिवस।
आजमगढ़।जनपद के प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा चिर युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद का परिनिर्वाण दिवस नीबी बेलइसा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाया। प्रयास सामाजिक संगठन स्वामी विवेकानन्द को अपना आदर्श मानते हुए प्रतिवर्ष 12 जनवरी को जन्मदिन तथा 4 जुलाई को परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से, मनाते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए उसे पूरा करने का प्रयास करता है।
इस अवसर पर राणा बलवीर सिंह, डॉ वीरेंद्र पाठक, डॉक्टर हरगोविंद विश्वकर्मा, घनश्याम मौर्य, चंद्रप्रकाश, दुर्गा विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा सहित तमाम साथी उपस्थित रहे।