फिरोजपुर 15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
लायंस क्लब फिरोजपुर बॉर्डर नें 78वां स्वतंत्रता दिवस श्री राम बाग़ वृद्ध सेवा आश्रम फिरोजपुर छावनी में बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर क्लब के प्रधान श्री दीपक गुप्ता नें भारत का ध्वज लहिराया और साथ श्री राम गुरुकुल वैदिक विद्यालय मे पढ़ रहे बच्चों उनके वस्तर और शिक्षा सामग्री के लिए दान सरूप राशि दी। विद्यालय के बच्चों नें संस्कृत वैदिक मंत्रो का उच्चारण करके माहौल मे एक अलग ऊर्जा पैदा की और साथ की वैदिक विद्यालय के बच्चों नें योग किया और अलग कविता प्रस्तुत की।इसके बाद सबको भोजन करवाया गया। इस मौके पर श्री राम बाग़ वृद्ध आश्रम के प्रधान श्री हरीश गोयल और लायन डॉक्टर रोहित गर्ग रीजन चेयरपर्सन, लायन विपुल गोयल, लायन गुरप्रीत सिंह खरबन्दा, लायन अभय धवन, लायन लव छाबड़ा, रोटरी क्लब रॉयल के प्रधान श्री विजय मोंगा और श्री राम गुरुकुल वैदिक विद्यालय के आचार्य दीपांकर भी माजूद थे।