राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत समस्त चयनित व समस्त प्रतिक्षारत् अभ्यर्थियों की सूची जारी


कोण्डागांव, 28 जुलाई 2026/
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत एनएचएम, आरबीएसके, एसएनसीयू, एनबीएसयू, यूएचडब्ल्यूसी, बीपीएचयू तथा चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत स्टाफ नर्स (एनबीएसयू/एसएनसीयू), आयुष मेडिकल ऑफिसर (महिला), नर्सिंग ऑफिसर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, प्राइमरी अकाउंट कम डाटा असिस्टेंट (जेएसए), क्लीनर (एसएनसीयू), फिजियोथेरेपिस्ट, लैब टेक्नीशियन, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), स्टाफ नर्स (12 बेडेड एचडीयू/आईसीयू), स्टाफ नर्स (पीडियाट्रिक वार्ड), फील्ड इन्वेस्टिगेटर (एनपीपीसीएफ) एवं काउंसलर (एनएचएम), डेंटल सर्जन पदों पर संविदा भर्ती हेतु पद आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिसका अंतिम मेरिट चयन व प्रतिक्षारत् अभ्यर्थी जारी उपरांत समस्त चयनित अभ्यर्थी एवं समस्त प्रतिक्षारत् अभ्यर्थी को दिनांक 31.07.2026 को भुतल स्थित सभागार कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव छ. ग. में प्रातः 10 बजे से पदस्थापना स्थल की काउंसिलिग एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया है, जिसकी सूचना जिले के वेबसाइट https://kondagaon.gov.in/ पर उपलब्ध है। साथ ही कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है।

अभ्यर्थी जिला कोण्डागांव विभागीय वेबसाइट https://kondagaon.gov.in/  में जा कर कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में समस्त चयनित व समस्त प्रतिक्षारत् अभ्यर्थी सूची का अवलोकन कर दिनांक 31.07.2026 को कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव छ.ग. के भुतल स्थित सभागार में प्रातः 10 बजे से पदस्थापना स्थल की काउंसिलिग एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु अनिवार्यताः समस्त मुल दस्तावेज के साथ उपस्थिति होने को कहा गया है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement