सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी नियुक्ति हेतु पात्र/अपात्र की सूची जारी, दावे आपत्ति 6 मई तक

जांजगीर-चांपा, 28 अप्रैल, 2022/ पशुपालन विभाग जांजगीर जिले में पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र, अपात्र  अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। दावे, आपत्ति  6 मई तक प्राप्त की जाएंगी।
       उपसंचालक,पशु चिकित्सा सेवाएं जांजगीर ने बताया कि  शासन के निर्धारित आरक्षण रोस्टर अनुसार विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों हेतु विधिवत जारी विज्ञप्ति के तहत  गत 25 जनवरी को  सायं 05:00 बजे तक सीधे एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये दे। अभ्यर्थियों से  प्राप्त कुल 109 आवेदन पत्रों की छानबीन कर प्राविधिक पात्र / अपात्र सूची तैयार कर चयन / भर्ती समिति द्वारा अनुमोदित कराया गया। प्रावधिक पात्र/अपात्र सूची की PDF सापट कॉपी जाजगीर-चांपा जिले की NIC की वेबसाईट www.janjgir-champa.gov.in पर अपलोड करा दी गई है। हार्ड कॉपी कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जांजगीर कार्यालय, समस्त जनपद पंचायत जिला-जांजगीर-चांपा  एवं  विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सालयों के सूचना पटल पर चस्पा करा दी गई है।
प्रकाशित प्रावधिक पात्र, अपात्र सूची में आपत्ति होने पर  6 मई को शाम 05:30 बजे तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक से कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जिला जांजगीर-चापा (छ.ग.) में अन्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। विलंब से प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बम्हनीडीह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराया जा रहा है - कार्यपालन अभियंता

Thu Apr 28 , 2022
 जांजगीर चांपा,28 अप्रैल,2022/ कार्यपालन अभियंता गृह निर्माण मंडल ने बताया कि बम्हनीडीह ब्लाक मुख्यालय में पुराने हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, जहां स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है, के भवन की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराया जा रहा है। कार्य का सतत निरीक्षण स्थानीय अभियंताओं और समय समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा […]

You May Like

advertisement