प्रशासन की अभिनव पहल से गांव-गांव पहुंच रही साक्षरता और जागरूकता

योजना जत्था के माध्यम से 450 ग्रामीणों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

सुकमा, 30 जून 2026/कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन और मार्गदर्शन में संचालित मॉडल साक्षरता कार्यक्रम एवं योजना जत्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जनजागरूकता का प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सुकमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मूरतोंडा के पुटुक रास में 105 तथा ग्राम पंचायत झापरा के स्कूल पारा में 120 ग्रामीणों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और प्रशासन की इस पहल को उत्साहपूर्वक समर्थन प्रदान किया।
     इसी क्रम में शनिवार को छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पेदारास के पेरमा पारा में 110 तथा ग्राम पंचायत केरातोंग के महिमा पारा में 115 ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासन द्वारा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई और इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रशासन का महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी प्रयास बताया।
    कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, संवाद और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से वयस्क साक्षरता के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि निरक्षरता के कारण दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा आर्थिक ठगी और सामाजिक उपेक्षा जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। प्रशासन ने शिक्षा को इन चुनौतियों से मुक्ति का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए लोगों को साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement