साहित्य समारोह का आयोजन रायपुर में 19 से 21 अप्रैल तक,आवेदन 21 मार्च तक

जांजगीर चांपा,19 मार्च,2022/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के अंतर्गत 19 से 21 अप्रैल तक साहित्य समारोह एवं नृत्य कला, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय विषयों पर लिखने वाले साहित्यकारों तथा कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाएगा। अतः जांजगीर-चांपा जिले के ऐसे स्थापित एवं नवोदित साहित्यकार एवं कलाकार अपना आवेदन 21मार्च को सायं- 04:00 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जांजगीर ,पता- पुराना कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर में जमा कर सकते हैं।
साहित्यकार एवं कलाकार अपने आवेदन में नाम, वर्ग, ग्राम, जिला, आयु, शैक्षणिक योग्यता, वर्तमान व्यवसाय, साहित्य की विधाएं (कविता / कहानी) प्रकाशित रचनाएं, अप्रकाशित रचनाएं प्रकाशित कला का प्रदर्शन हेतु मंच जहां प्रदर्शित किया गया है, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी सहित आवेदन समय-सीमा में प्रस्तुत करेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>फिरोजपुर मंडल द्वारा फरवरी माह में कुल 1.16 मिलियन टन माल भाड़ा का लदान किया गया और लगभग 218 करोड रुपए माल राजस्व अर्जित किया गया</em>

Sat Mar 19 , 2022
फिरोजपुर दिनांक-19.03.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:- फिरोजपुर मंडल द्वारा फरवरी माह में कुल 1.16 मिलियन टन मालभाड़ा का लदान किया गया।फिरोजपुर मंडल भारत सरकार की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के प्रयास में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मालगाड़ियों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में पहुँचाना सुनिश्चित कर […]

You May Like

advertisement