प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र में जिले के 126342 कृषकों के खाते में 25.68 करोड़़ की राशि अंतरित

महासमुंद – 14 मार्च 2026 / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम की राजधानी गुवाहाटी से जारी की गई। जिसमें भारत में 9.32 करोड़ से अधिक लाभार्थी कृषकों को रू. 18640 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया। 

महासमुन्द जिले के 126342 कृषकों के खाते में 25.68 करोड़़ की राशि हस्तांतरण हुई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विकास किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुन्द एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुन्द के संयुक्त तत्वाधान में कृशि विज्ञान केन्द्र, भलेसर, महासमुन्द में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद श्रीमती हुलसी चंद्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत शेर श्री हरेन्द्र साहु, सरपंच ग्राम पंचायत मोरधा श्रीमति चंपेश्वरी साहु एवं अन्य अतिथि उपस्थित हुए। साथ ही जिले के कलेक्टर श्री विनय लंगेह, उप संचालक कृषि श्री एफ.आर कश्यप, सहायक संचलाक कृषि श्री परमजीत कवंर, कृषि विज्ञान केंन्द्र के वरिश्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.आर.एल. शर्मा, वैज्ञानिक डॉ.साकेत दुबे, डॉ.कुणाल चंद्राकर, डॉ. मुकेश पाण्डेय, डॉ.समरथ बघेल, डॉ.शिल्पा लकरा, डॉ. पुनिथा कार्तिकेयन, प्रोग्राम सहायक (कम्प्यूटर), श्री कमलकांत लोधी, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं आस-पास ग्राम के महिला एवं पुरुष कृषकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम अंतर्गत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके उपरांत पपीते की उन्नत खेती, मृदा स्वास्थ्य हेतु केंचुवा खाद उत्पादन तकनीक, उन्नत सस्य तकनीक, मशरुम उत्पादन तकनीक, कृषि जैव विविधता एवं सरंक्षण, रबी फसलों में पौध नियंत्रण, स्वायल हेल्थ कार्ड, फसल अवशेश प्रबंधन, जैविक खाद प्रबंधन, दलहन तिलहन एवं लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के सभी विकासखण्डों में भी पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पात्र कृषकों को लाभांवित किया जा रहा है। इस योजनांतर्गत समस्त कृषक परिवार को प्रत्येक चार माह में 2000 एवं वर्ष में 6000 रूपये कृशि आदान सामग्री बीज, खाद एवं दवाई हेतु प्रोत्साहन राशि सीधे किसान के खाते में हस्तांतरण किया जाता है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य विभाग द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दबिश

Sat Mar 14 , 2026
होटलों एवं एजेंसी में घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए  महासमुंद 14 मार्च 2026/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में घरेलु गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग की नियमित जांच किये जाने के निर्देश के अनुक्रम में खाद्य विभाग जांच दल द्वारा […]

You May Like

advertisement