होली पर्व में आत्मवान होकर जियो : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र पिपली 2 मार्च : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया होली का त्यौहार इस बार बुधवार 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
होली का आध्यात्मिक महत्त्व : हम सभी अपनी बुराईयों को योग अग्नि में स्वाहा करें। अपनी आत्मा को सद्गुणों से विकसित कर परमात्म पथ पर चले। होली का अर्थ है जो बात आज अच्छी या बुरी हुई उसको भूलने के बाद वर्तमान में जीओं। संकल्प ले कर एक दूसरे की बुराइयों को बंद करें। सभी के गुणों को देखें क्योंकि परमपिता परमात्मा हम सभी का रचयिता है तो उसकी रचना सारा विश्व है इसलिए सभी से प्रेम करने का रंग लगाये क्योंकि प्रेम ही भगवान है और भगवान ही प्रेम है।
होली पर विशेष गुलाल में रंगों का प्रयोग सुख समृद्धि को बढ़ायेगा :
मेष और वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को पीले और गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए।
वृष और तुला राशि : इस राशि के लोगों को सिल्वर रंग, हल्के नीले एवं आसमानी रंगों से होली खेल सकते हैं।
मिथुन और कन्या राशि : इस राशि के लोगों को नारंगी, पीले और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए I
कर्क राशि : इस राशि के लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।
सिंह राशि : इस राशि के लोगों को पीले, नारंगी और हल्के हरे आदि रंगों से होली खेलनी चाहिए I
धनु और मीन राशि : इस राशि के लोगों को पीले और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए I
मकर और कुंभ राशि : इस राशि के लोगों को फिरोजी हरा, आसमानी और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए I
विशेष निमंत्रण :
ट्वीटर के माध्यम से समर्थगुरू धाम मुरथल हरियाणा के संस्थापक आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि अगर तुमने आत्मा को नहीं जाना तो तुम जी नहीं रहे हो, बस समय काट रहे हो। आत्मवान होकर जियो।
4 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 10 से 11 बजे समर्थगुरु धाम, मुरथल हरियाणा में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के साथ रंगीन और संगीतमय होली उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसके बाद उमंग वर्षा, उत्सव नाश्ता और दोपहर भोजन प्रसाद होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਆਫ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਰਾਇਲ ਨੇ ਰਾਮ ਬਾਗ ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵਿਖੇ ਆਸ਼ਰਮ ਦੇ 26 ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਦੰਦਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਕੈਂਪ ਦਾ ਕੀਤਾ ਆਯੋਜਨ

Tue Mar 3 , 2026
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੋ ਮਾਰਚ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

Breaking News

advertisement