आईएफसी के माध्यम से महिला किसानों को आजीविका संवर्धन का लाभ

कोंडागांव, 16 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के निर्देशानुसार तथा जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम) श्री विनय सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड कोंडागांव के सूर्याेदय महिला क्लस्टर संगठन, चिपावंड के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों की लगभग 1000 महिला किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों को आजीविका सेवा केंद्र (LSC) के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

इस पहल के अंतर्गत मुख्य रूप से उन्नत तकनीकों के माध्यम से मक्का उत्पादन, सब्जी उत्पादन एवं मुर्गी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से ड्रिप, मल्चिंग, स्प्रेयर, लेटरल पाइप, नवधारी रस्सी, धागा, सब्जी बीज, धान बीज, मक्का बीज एवं कृषि उपकरण बाजार मूल्य से कम दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक कुल 413 आईएफसी महिला किसान लखपति बन चुके हैं।

वर्तमान में आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से ब्रूडिंग सेंटर संचालन हेतु तीन उद्यमियों को तैयार किया गया है। प्रथम चरण में 5500 चूजों का ब्रूडिंग कर 291 किसानों को विक्रय किया गया, जिससे प्रत्येक उद्यमी को 4 रुपए प्रति चूज़ा की दर से भुगतान कर आजीविका सेवा केंद्र को 13 हजार 600 रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। इसके अतिरिक्त उड़ान महिला कृषक उत्पादक कंपनी के माध्यम से कुल 709 पैकेट की खरीदी की गई, जिसकी राशि 9,52,710 रुपये रही। आजीविका सेवा केंद्र द्वारा 601 महिला किसानों को 10,11,900 रुपये का मक्का बीज विक्रय किया गया, जिससे केंद्र को कुल 59,190 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ। इसमें से कृषि सखियों द्वारा अपने-अपने गांवों से मक्का बीज की मांग लाने पर उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 1.5 प्रतिशत (15,178 रुपये) की राशि प्रदान की गई।

खरीफ सीजन के लिए आजीविका सेवा केंद्र द्वारा लगभग 1200 किसानों एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों को सब्जी बीज, मक्का बीज एवं धान बीज उपलब्ध कराने हेतु 22 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें कुल राशि का 3 प्रतिशत केंद्र को लाभ के रूप में प्राप्त होगा।

यह पहल जिले में महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को अवकाश के लिए कलेक्टर की अनुमति आवश्यक

Thu Apr 16 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर 16 अप्रैल 2026/ भारत की जनगणना अंतर्गत मकानों की सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा। जनगणना कार्य को सूचारू एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के लिए जनगणना कार्य में नियोजित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अवकाश के लिए कलेक्टर […]

You May Like

advertisement