अतरौलिया आजमगढ़ से विवेक जायसवाल की रिपोर्ट श्री राम जन्म भूमि के समर्पण अभियान में स्थानीय नागरिक कर रहे हैं बढ़ चढ़ कर सहयोग
अतरौलियाश्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के विशेष संपर्क चरण(15 से 31 जनवरी) के 5वें दिन फूलपुर जिले में अतरौलिया खंड के लोहरा ग्राम सभा में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष व उमंग मैरिज हॉल के संचालक उपेन्द्र सिंह जी द्वारा 11000(ग्यारह हजार),कीर्तिमान इंडेन गैस एजेंसी लोहरा के प्रबंधक कीर्ति प्रकाश मिश्र जी द्वारा 5100 रुपए की समर्पण निधि प्रदान की गई।
इसी क्रम में अतरौलिया नगर में जायसवाल मार्बल्स अतरौलिया के संचालक,आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरजू प्रसाद जायसवाल जी द्वारा 11000(ग्यारह हजार),जनता मेडिकल हॉल के संचालक नंदू प्रसाद गुप्ता जी द्वारा 5100,अतुल इलेक्ट्रॉनिक के संचालक रमेश सेठ जी द्वारा 5100,संजय सिंह जी द्वारा 5100,अरुण सोनकर जी द्वारा 5100 रुपए की समर्पण निधि प्रदान की गई।
अभियान में आज संघ के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख राणा लाखन सिंह जी,भाजपा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी जी,मंडल अध्यक्ष भाजपा अतरौलिया सुनील पांडेय जी,नगर कार्यवाह प्रदीप जी,सियाराम जी,दिलीप जी प्रमुखता से लगे।इस दौरान जिला प्रचारक फूलपुर अखिलेश्वर जी समीक्षात्मक दृष्टिकोण से खंड में प्रवास पर रहे।उक्त जानकारी अतरौलिया खंड के अभियान प्रमुख व बजरंग दल के जिला संयोजक वैभव चौरसिया ने दी।