Breaking Newsकोंडागांवछत्तीसगढ़
कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित

कोंडागांव, 09 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना द्वारा जिला कोण्डागांव के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु 04 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोण्डागांव मेला 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को कोण्डागांव एवं फरसगांव अनुभाग के लिए एवं केशकाल मेला 07 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को केशकाल अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार नवाखानी 16 सितंबर 2026 दिन बुधवार को एवं गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) 09 नवम्बर 2026 दिन सोमवार को संपूर्ण कोण्डागांव जिला के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।



