कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मनाया लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मनाया लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मूंगफली, रेवड़ी व गज्जक वितरित कर शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के प्रांगण में लोहड़ी पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर सक्रान्ति की बधाई व शुभकामनाएं दी।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि लोहड़ी का पर्व खुशहाली का प्रतीक है। ऐसे उत्सव समाज को जोडऩे का काम करते हैं। इसलिए भारतीय समाज में लोग उत्सवों को एक साथ एकत्रित होकर मनाते हैं। इस अवसर पर मूंगफली, रेवडिय़ा व गज़क वितरित की गई।
इस मौके पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला, सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा, डॉ. जितेन्द्र जांगडा, नरेन्द्र निम्मा, वीरेन्द्र कुंडू, बलजीत, अंशुल, रमेश कुमार, चन्द्र मोहन ढींगरा, धर्मेन्द्र सहित कर्मचारी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में मनाया गया लोहड़ी पर्व

Fri Jan 13 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय में मनाया गया लोहड़ी पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी जलाई गई। कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement