कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में मनाया लोहड़ी पर्व

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में मनाया लोहड़ी पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – सपना

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के उतरा भवन प्रांगण में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला छात्रावास की छात्राओं ने संगीत पर जमकर डांस किया। इस आयोजन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास की चीफ वार्डन प्रोफ़ेसर प्रो. नीलम ढांडा मुख्य अतिथि रही। इस मौके पर उत्तरा भवन की वार्डन प्रोफेसर सुमन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपने गायन, नृत्य और कविता पाठ से कार्यक्रम में समां बांध दिया। डॉ. नीलम ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि यह त्यौहार हम सबको मिलजुलकर मनाना चाहिए क्योंकि ये हमारी संस्कृति का प्रतीक है। प्रोफेसर सुमन सिंह ने अंत में सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रोमिला, श्रीमती शीला काला, डॉ. मंजूषा, डॉ. कुसुम लता, डॉ मनीषा संधू, डॉ. मंजू नरवाल, डॉ. निरूपमा भट्टी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में मर्डर व लूट मामले के षडयत्रंकारी दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए गहने व नकदी बरामद

Fri Jan 13 , 2023
कुरुक्षेत्र में मर्डर व लूट मामले के षडयत्रंकारी दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए गहने व नकदी बरामद । हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 9 जनवरी की रात को सैक्टर-13 कुरुक्षेत्र में की थी महिला डाक्टर की हत्या ।जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने घर में घुसकर हथियार […]

You May Like

Breaking News

advertisement