Uncategorized

जग ज्योति दरबार में फुलेरा दूज पर होगा भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में होगा फूलों के साथ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि फुलेरा दूज के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से भव्य पूजन होगा। उन्होंने फुलेरा दूज पूजन का महत्व बताया कि फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा का विधान है। फुलेरा दूज का त्यौहार ब्रज की तर्ज पर मुख्य रूप से मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली जाती है और उन्हें फूल, फल, मिठाई का भोग लगाया जाता है। कुरुक्षेत्र की धरती पर भगवान श्री कृष्ण का बार बार आगमन हुआ है। यहीं भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया। इस लिए भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में फुलेरा दूज का महत्व बढ़ जाता है। फुलेरा दूज पंचांग के अनुसार 1 मार्च को मनाई जा रही है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button