भागवत कथा में साक्षात श्री कृष्ण का वास : विष्णु कृष्ण दास

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

समाजसेवी अन्नपूर्णा रसोई के संचालक अवनी गुप्ता ने किया भागवत पूजन।
अन्नपूर्णा रसोई में ब्राह्मणों की उदरपूर्ति का रखा जाता है विशेष ध्यान : अनवी गुप्ता।

करनाल, 27 अगस्त :- सैक्टर-33 में निर्माणाधीन भगवान श्री तिरूपति बाला जी मंदिर कमेटी द्वारा सैक्टर-8, पार्ट-2 पार्क में वीरवार सांय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जानकारी देते हुए कथा आयोजन सदस्य सी.बी. लाजपाल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में करवाई जा रही यह कथा 1 सितंबर तक प्रतिदिन सांय 5.30 से 8.30 बजे तक चलेगी। कथा शुभारंभ दिवस पर अन्नपूर्णा रसोई सेक्टर 13 कुरूक्षेत्र के संचालक समाजसेवी अवनी गुप्ता परिवार ने बतौर मुख्य यजमान भागवत पूजन किया। अन्नपूर्णा रसोई में पूजापाठी ब्राह्मणों का रखा जाता है विशेष ध्यान। कथाव्यास विष्णु कृष्ण दास ( वृंदावन ) ने गुप्ता परिवार को स्मृति चिन्ह प्रदान करके आशीर्वाद दिया। प्रवचनों में कथाव्यास ने बताया कि श्रीमद् भागवत में साक्षात भगवान कृष्ण का वास है। जहां भी इस पावन कथा का आयोजन होता है,वह स्थान एक तीर्थ का रूप ले लेता है। कथा के प्रथम दिवस पर उन्होंने भागवत कथा अनुष्ठान की विधि विस्तारपूर्वक बताई। मुख्य यजमान अवनी गुप्ता ने आयोजकों को कथा आयोजन की बधाई देते हुए श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भागवत कथा का प्रचार-प्रसार करके भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें। भागवत आरती में गुदगुदी जंक्शन समूह कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़, संरक्षक जितेंद्र बंसल, सुनील अंगीरस,समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, पुनीत बजाज, अनुज गुप्ता, वंशिका, देवांशी व ऋद्धि सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागपत: दोघट में कोरोना वैक्सीन अभियान

Fri Aug 27 , 2021
बागपत जिले के कस्बा दोघट में कोरोना वैक्सीन अभियान चलाया गया संवाददाता सुशील कुमार मो 9760804745 बागपत के कस्बा दोघट में करो ना वैक्सीन अभियान चलाया गया 27 अगस्त के शासन द्वारा वैक्सीन मां अभियान मैं सामाजिक संस्थाओं के वोलेटर भी दे रहे हैं न्यूज़ बागपत प्रदेशभर में महामारी को […]

You May Like

advertisement