
भगवान परशुराम के दिखाए धर्म के रास्ते पर चलने का आह्वान।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 अप्रैल : थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने रेलवे रोड स्थित भगवान परशुराम चौक पर अपने समर्थकों सहित पहुंचकर भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय एवं छात्रावास के ब्रह्मचारियों ने विधिवत पूजन करवाया। अशोक अरोड़ा ने सभी देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने धरती से पाप और पापियों का नाश करने के लिए अवतार लिया। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम ने धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने हमेशा धर्म के रास्ते पर चलने की सीख दी, आज हम सभी को भगवान परशुराम के दिखाए धर्म के रास्ते पर चलते हुए देश और धर्म को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा,रामपाल शर्मा, राजेश जोशी, विवेक भारद्वाज डब्बू, पूर्व एमसी गौरव शर्मा गौरी, महेश शर्मा, विशाल मोदगिल, पवन कुमार लीला, अश्वनी शर्मा, सतीश शर्मा, गौरव शर्मा, नगर पार्षद परमवीर सिंह प्रींस, किरमिच के सरपंच रणबीर सिंह बूरा, राजीव शर्मा अच्चु स्वामी, नरकातारी के सरपंच मास्टर केहर सिंह, सुभाष मिर्जापुर, राजेश बंसल, सुरजीत पलवल, आर्यन, नवीन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
एनआइटी में आत्महत्याएं दुर्भाग्य पूर्ण : अरोड़ा।
अशोक अरोड़ा ने एनआइटी में विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि एनआइटी में पढ़ने वाले बच्चे देश के होनहार बच्चे थे। इनकी आत्महत्या के मामले की गहराई से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले पर प्रशासन से बातचीत कर उचित कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए, जो भी इस मामले में दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

