हरियाणा: कर्ण नगरी करनाल में होगा भगवान परशुराम महाकुंभ

कर्ण नगरी करनाल में होगा भगवान परशुराम महाकुंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 26 नवंबर : हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में एचएसआईडीसी के चीफ कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा ने ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। बैठक में कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्धार सभा के प्रधान, सारस्वत धर्मशाला कुरुक्षेत्र के पदाधिकारी और हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के सदस्य शामिल रहे। अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट डॉ. भगवत दयाल शर्मा ने की। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि करनाल में 11 दिसंबर को होने वाले महाकुंभ में बढ़ चढक़र भाग लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगे समाज की मांगे रखी जाएंगी।
इस अवसर पर सुनील शर्मा ने सब बुजुर्गों को प्रणाम किया और 11 दिसंबर का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करें और सरकार के साथ मिलकर के छत्तीस बरादरी का विकास करने में सहयोग करें। भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलें और सबको साथ लेकर चलें। संयोजक भगवत दयाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर 36 बिरादरी का दिल जीत लिया है। हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं। मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं की ब्राह्मण समाज की मांगें मानी जाएं और राजनीति में भागीदारी दी जाए। यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ब्राह्मणों को सरकार में एवं संगठन में पूरी भागीदारी देती है तो हम उनका पुरजोर समर्थन करेंगे। इसके अलावा ब्राह्मण समाज के बेरोजगार बच्चों को रोजगार के अवसर प्रदान की जाए। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, सुभाष शर्मा, रोशन लाल शर्मा, अमरजीत, कुलदीप कौशिक, राजेश कौशिक, पाले राम शर्मा, रामकुमार शर्मा, सियाराम शर्मा, राजेश वत्स, नरेश आचार्य, देवी दयाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन महेंद्र बारना, सहदेव शर्मा, मनीष शर्मा,व सनी शर्मा सहित कई गांवों के सरपंच, पार्षद भूतपूर्व सरपंच और भूतपूर्व पार्षद भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: समाधान दिवस का किया गया आयोजन 8 प्राथना पत्रों में 2 प्राथना पत्रों का हुआ निस्तारण

Sat Nov 26 , 2022
मेहनगरः समाधान दिवस का किया गया आयोजन 8 प्राथना पत्रों में 2 प्राथना पत्रों का हुआ निस्तारण 8 प्रार्थना पत्रों में 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण मेहनगर थाना प्रभारी बसन्त लाल की अध्यक्षता मे समाधान दिवस किया गया। आयोजित थाना परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर वादकारियो् […]

You May Like

Breaking News

advertisement