सावन में भगवान शिव एवं शक्ति दोनों का होता है पूजन : महंत जगन्नाथ पुरी

सावन में भगवान शिव एवं शक्ति दोनों का होता है पूजन : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन अधिक मास का हुआ पूजन।

कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर सावन अधिक मास का निरंतर पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक चल रहा है। शुक्रवार को भी शिव भक्तों ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में पार्थिव शिवलिंग पूजन व अभिषेक उपरांत विसर्जन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इन दिनों जब भगवान विष्णु शयन कर रहे होते हैं और माता लक्ष्मी विष्णु लोक में अकेली हो जाती हैं तब सृष्टि के पालन का भार खुद महादेव स्वीकार करते हैं। इसलिए सावन में शुक्रवार का दिन भी लोगों के विशेष पूजा का दिन बन जाता है। सावन में भगवान शिव तथा शक्ति दोनों का ही पूजन होता है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शक्ति के कई रूपों में जगत माता महालक्ष्मी का सबसे ऊंचा स्थान है। इस अवसर पर पूजन में डा. अंकित खन्ना, सुगंधा खन्ना, अक्षय, बिल्लू पुजारी, भाना सिंह, पलविंदर सिंह, राजबीर कौर, गुरपाल सिंह, कमलेश कौर, हर्षदीप, नवदीप, गुरविंदर, पूनम, नीतू, हरमन, संजना व अनु इत्यादि भी शामिल हुए।
सावन पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन अधिक मास की दशमी पर विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से हुआ पूजन एवं अभिषेक

Sat Jul 29 , 2023
सावन अधिक मास की दशमी पर विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से हुआ पूजन एवं अभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान शिव असहाय की सेवा करने वालों पर विशेष कृपा करते हैं : आचार्य लेखवार। कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement