इटली में भी है भगवान श्री गणेश महोत्सव की धूम

इटली में भी है भगवान श्री गणेश महोत्सव की धूम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र के लोगों ने इटली मानतोवा में मचाई श्री गणेश महोत्सव की धूम।

कुरुक्षेत्र, 25 सितम्बर : भारत की भांति ही विदेशों में भी श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र से जाकर इटली में स्थापित हो चुके अप्रवासी भारतीयों ने बताया कि इटली में हर त्यौहार भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के साथ मनाया जाता है। श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर इटली के मानतोवा में वीया मार्टीन लूथर किंग में स्थापित श्री हरि ओम मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को लाकर स्थापित किया। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व महिलाओं ने सर पर कलश एवं नारियल धारण किया। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष करते भारतीयों के साथ ऐसा वातावरण बना मानो भारत में ही श्री गणेश महोत्सव की शोभायात्रा हो। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से इटली गए लोगों का विशेष योगदान रहा। इटली में कुरुक्षेत्र के सुरेश कुमार, मंजू रानी, दीपक खुंगर, प्रवीण रानी, जैसिका, मेघा, कर्ण खुंगर, मुस्कान खुंगर, नरेश कुमार, मनोज शर्मा, जय नारायण शर्मा लुखी व नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के उपरांत मंदिर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के उपरांत भारतीय संस्कृति के अनुसार ही भजनों का पूरी रात गुणगान किया गया। इस कार्यक्रम में इटली में रहने वाले भारतीय दूर दूर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
इटली में भजन संकीर्तन करते हुए भारतीय श्रद्धालु एवं भारी उपस्थिति, सर पर कलश एवं नारियल धारण कर शोभायात्रा के आगे चले हुए भारतीय महिलाएं व पालकी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा ले जाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने की ऑनलाइन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Tue Sep 26 , 2023
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंगला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने की ऑनलाइन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका।दूरभाष – 9416191877 महाराजा अग्रसेन जयंती से नव संकल्प सेवा व राजनीतिक प्रकल्पों को प्रदेशभर में आयोजित करने का निर्णय : […]

You May Like

Breaking News

advertisement