भगवान श्री कृष्ण अपने सभी प्रिय भक्तों की रक्षा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

भगवान श्री कृष्ण अपने सभी प्रिय भक्तों की रक्षा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा।

कुरुक्षेत्र ,14 नवम्बर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से गोवर्धन महाराज की मूर्ति बनाकर पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के बाद अन्नकूट के अवसर गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग का लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण अपनी शरण में आए अपने प्रिय भक्तों एवं हर प्राणी की रक्षा करते हैं। इस मौके पर किन्नर वर्ग महंत गुरमीत कौर, स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, नाजर सिंह, विजय गुप्ता, केवल कृष्ण, करुणा शर्मा, मंजीत कौर, कौशल्या देवी, संतोष, राज रानी, बबिता इत्यादि मौजूद रहे।
भजन संकीर्तन करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में हुआ आस्था एवं श्रद्धा के साथ अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन

Tue Nov 14 , 2023
जयराम विद्यापीठ में हुआ आस्था एवं श्रद्धा के साथ अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम ट्रस्टियों ने किया भंडारे का वितरण। कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर : दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का विशेष महत्व है। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं […]

You May Like

advertisement