आजमगढ़ में प्रभु श्री रामचंद्र जी का आगमन हुआ था और मां तमसा के किनारे शिवलिंग की स्थापना करके पूजन भी किए थे- उमेश राठौर

Oplus_131072

आजमगढ़।
12 अप्रैल दिन रविवार को श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा हरिऔध कला भवन में आयोजित रामायण महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई! जिसमें रामायण महोत्सव के संयोजक उमेश दास ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी एवं विशिष्ट अतिथि शीतला धाम चौकिया जौनपुर के महंत विवेकानंद पांडा एवं शनिदेव मंदिर दान शनिचरा के पीठाधीश्वर परम पूज्य पन्ना मिश्रा जी का आगमन होगा!उमेश दास जी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष करके छोटे-छोटे बच्चों का कार्यक्रम एवं प्रभु श्री रामचंद्र जी के चरित्र पर रामलीला का मंचन अन्य जनपदों से भजन गायको की प्रस्तुति संतों का सम्मान एवं जनपद के चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा! मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद में प्रभु श्री रामचंद्र जी का आगमन हुआ था और मां तमसा के किनारे शिवलिंग की स्थापना करके पूजन भी किए थे! साथ ही साथ जब ऋषि विश्वामित्र जी उनको अपनी यज्ञ रक्षा के लिए बक्सर ले जा रहे थे तो उस समय भी महाराजगंज भैरव बाबा के स्थान पर मां सरजू में स्नान करने के बाद बक्सर के लिए प्रस्थान किए थे!उन्होंने प्रशासन से और शासन से मांग किया कि जिले में एक प्रभु श्री रामचंद्र जी का म्यूजियम बने जिसमें आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके और जिले में एक धार्मिक केंद्र स्थापित हो! मीडिया से उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि समाज की अंतिम व्यक्ति तक प्रभु श्री राम पहुंचे या ना पहुंचे पर उनका चरित्र अवश्य पहुंचना चाहिए! प्रेस वार्ता में विशेष रूप से रामायण महोत्सव परिवार से नितेश श्रीवास्तव उपेंद्रनाथ दुबे कन्हैया पांडे शिखा रावत भरत श्रीवास्तव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना एवं प्रदीप मद्धेशिया विजय बहादुर यादव उपस्थित रहे!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ा बाग हनुमान मंदिर प्रांगण में वूमेन वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण और सुदामा मार्मिक का किया गया वर्णन

Sun Apr 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बड़ा बाग हनुमान मंदिर प्रांगण मे वूमेन वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा में कथावाचक आचार्य अतुलेश्वर सनाढ्य जी द्वारा श्री कृष्ण और सुदामा मार्मिक वर्णन किया गया । तथा इसके अलावा श्रीमदभागवत व्यास पूजन के वारे मे बताया ,शुक्र देव की विदाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement