फाल्गुन अमावस्या पर हुआ भगवान विष्णु और भगवान शिव का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

फाल्गुन अमावस्या की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व होता है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने सर्वकल्याण की भावना से महाशिवरात्रि के अवसर पर किए जा रहे सवा लाख महामृत्युंजय जाप का समापन करने के उपरांत अनुष्ठान किया। इस के उपरांत उन्होंने गुरुवार को फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजन किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। अमावस्या पर पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि फाल्गुन अमावस्या पर पूजा-अर्चना से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। उन्होंने कहा कि फाल्गुन का महीना वैसे भी त्यौहारों एवं पूजा की दृष्टि से खास होता है। इस अवसर पर उनके साथ पूजा में स्वामी पृथ्वी पुरी व संतोषानंद सहित अन्य संत भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी पूजन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंद महासागर व्यापार तथा आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण केन्द्रः परमिता त्रिपाठी

Thu Feb 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आईओआरए के साथ जुड़ाव विदेश नीति और विकास का एक महत्वपूर्ण पहलूः प्रो. सोमनाथ सचदेवा।आईओआरए हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण: अनिल सूकलाल।कुवि के अंतरराष्ट्रीय इंडो पैसिफिक केन्द्र द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित। कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : परमिता त्रिपाठी, संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, […]

You May Like

Breaking News

advertisement