भगवान विश्वकर्मा ने किया विश्व के आकार को साकार : डॉ. राज नेहरू।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ पूजन।

पलवल : भगवान श्री विश्वकर्मा ने पूरे विश्व के आकार को साकार किया है। वास्तु, शिल्प और सृजन उन्हीं की देन है। वह आज भी हमारे लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। यह उद्गार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कंस्ट्रक्शन स्किल एकेडमी में स्थापित भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इस उपलक्ष्य में विधिवत पूजन भी किया गया।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा निर्माण के अधिष्ठात्र देव हैं। उन्होंने पूरे विश्व में निर्माण कला को प्रतिपादित किया। शास्त्रों के अनुसार उन्होंने ही सृष्टि में विविध स्वरूप और आकृतियां गढ़ी हैं। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि देश के पहले कौशल विश्वविद्यालय का नाम भगवान श्री विश्वकर्मा के नाम पर होना हमारा सौभाग्य है।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें आधुनिक इंजीनियरों के लिए इष्ट देव बताया। उप कुल सचिव डॉ. ललित शर्मा ने भगवान श्री विश्वकर्मा को तकनीक और इंजीनियरिंग से जुड़े सभी लोगों के लिए आराध्य बताया।
श्री विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित पूजन में डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, प्राचार्य जलबीर सिंह और जेई अरविंद उपाध्याय के अलावा काफी संख्या में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
हैकाथोन में नवाचार के दर्शन।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को इंटरनल हैकाथोन 2024 का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के 250 विद्यार्थियों ने 50 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट को देख सभी ने सराहना की। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने मुख्यातिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के हैकाथोन के माध्यम से अपने नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे प्रोजेक्ट से ही कई समस्याओं का समाधान भी निकल कर सामने आता है। उन्होंने कहा भगवान श्री विश्वकर्मा निर्माण एवं तकनीक के देवता हैं, उनकी जयंती के अवसर पर सृजनातम प्रोजेक्ट प्रदर्शित करना बहुत सुखद है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन प्रोफेसर ऊषा बत्रा को बधाई दी। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने विश्वविद्यालय में कई इनोवेशन के लिए वेब एडमिनिस्ट्रेशन प्रवीण आर्य की सराहना की और विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने बताया कि इस इवेंट के विजेता प्रतिभागी स्मार्ट इंडिया हैकाथोन में हिस्सा लेंगे। आई आई सी डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने इस आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा बत्रा, समन्वयक प्रवीण आर्य, डॉ. मोनिका जांगड़ा और डॉ. नीता सिंह को बधाई दी।
भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन करते कुलपति डॉ. राज नेहरू व अन्य।
हैकाथोन में संबोधित करते कुलपति डॉ. राज नेहरू एवं उपस्थित शिक्षक तथा विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला द्वारा पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर किया गया सम्मानित

Wed Sep 18 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला द्वारा ड्यूटी के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ चाय पर चर्चा कर उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us