लखनऊ नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी ने राजधानी स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया


रिपोर्ट पूनम शर्मा शास्त्री

· नगर विकास मंत्री ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

· श्री आशुतोष टंडन जी ने कम्युनिटी किचन संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखनऊ 27 मई 2021, मा. नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी द्वारा मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी एवं नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी के साथ नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित किए जा रहे जोन-1 के अंतर्गत कल्याण मंडप जियामऊ, जोन-4 के अंतर्गत एलडीए. सामुदायिक केंद्र विराट खंड गोमती नगर, जोन-6 के अंतर्गत घंटाघर जोन-6 कार्यालय चौक तथा जोन-7 के अंतर्गत स्थित आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर में स्थापित किए गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। मा. मंत्री जी द्वारा कम्युनिटी किचन के नोडल अधिकारियों से किचन संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके अतिरिक्त किचन में निर्मित फूड पैकेट के वितरण के संबंध में भी जानकारी की गयी। समस्त ज़ोनों के कम्युनिटी किचन के निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य सभी कार्यों का अवलोकन किया गया एवं समस्त व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के बाद मा. नगर विकास मंत्री जी द्वारा जोन-6 घंटाघर स्थित कार्यालय पर बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंदों को सूखा राशन व भोजन के तैयार पैकेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारीगण अपर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार यादव, जोनल अधिकारी, जोन-6 एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

मा. मंत्री जी बताया कि यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता हो तो नगर निगम लखनऊ के कंट्रोल रूम नं. 6389300138 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में अनुरोध दर्ज होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि निम्नानुसार समस्त आठ जोनों में कम्युनिटी किचन निम्नवत् स्थानों पर संचालित किये जा रहे है।

जोन 1 – कल्याण मंडप, जियामऊ,

जोन 2 – सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर केशव कल्याण मंडप

जोन 3 – लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग गौशाला के पास

जोन 4 – एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र, विराट खंड गोमती नगर

जोन 5 – रैन बसेरा, गीतापल्ली, आलमबाग

जोन 6 – घंटाघर जोन-6 कार्यालय, चौक

जोन 7 – आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर

जोन 8 – नगर निगम कल्याण मंडप औरंगाबाद, निकट रेलवे क्रासिंग

इन 8 कम्युनिटी किचेन में तैयार किए गए भोजन का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को आज निम्नवत् क्षेत्रों में किया गया।

1.अमीनाबाद व आसपास के क्षेत्र

2.चारबाग रेलवे स्टेशन तथा आसपास

3.मेडिकल कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्र

4.सुभाष मार्ग किराना मंडी

5.रकाबगंज, सब्जी मंडी तथा राम मंदिर के आसपास

6.विवेकानंद अस्पताल,

7.देवकी अस्पताल, सीतापुर रोड

8.हाईवे अस्पताल, सीतापुर रोड

9.आईकॉन अस्पताल, सीतापुर रोड

10.महात्मा गाँधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट

11.चंदन अस्पताल, विजयंतखंड,

12.कैम्पवेल रोड हज्जी टोला

13.बालागंज चौराहा

14.दुबग्गा चौराहा

15.संतोषी माता मंदिर ढाल चौक

16.हुसैनाबाद नगर अभियंता कार्यालय के बाहर

17.पावर हॉउस चौराहा विकास नगर

18.सुगामऊ प्राथमिक हेल्थ सेन्टर

19.जगरानी हॉस्पिटल

20.कमता बस अड्डा

21.कुकरैल बंधे

22.सुषमा हॉस्पिटल

23.अरविन्दो पार्क

24.सेक्टर-14 इन्दिरा नगर

25.मुंषीपुलिया

26.सीएचसी इन्दिरा नगर

27.खुर्रम नगर चौराहा

28.विकास नगर

29.डेंटल अस्पताल, सेक्टर-2 वृंदावन कालोनी,

30.आशी अस्पताल, वृंदावन कालोनी,

मंत्री जी ने जानकारी दी कि कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से ग्रसित मरीजो के तीमारदारो की समस्या संज्ञान में आयी कि रेस्टॉरेंट इत्यादि बंद होने के कारण भोजन प्राप्त न होने की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा कम्युनिटी किचेन में निर्मित भोजन के पैकेटो का वितरण निम्नवत् अस्पतालों में भी किया गया।

ये है अस्पतालों के नाम

1.राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल, विभूति खंड, गोमती नगर

2.अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल, अवध शिल्प ग्राम

3.एच.ए.एल.यू.पी. कोविड अस्पताल,

4.लोकबंधु कोविड अस्पताल,

5.बलरामपुर कोविड अस्पताल,

6.संजय गाँधी एस.जी.पी.जी.आई. कोविड अस्पताल,

7.सी.एस.सी. मल्हौर रोड,

8.सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ:लखनऊ में 2 फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

Thu May 27 , 2021
रिपोट पूनम शर्मा शास्त्रीफर्जी GST अधिकारी बनकर करते थे ठगी खुद को GST विभाग का बताते थे असिस्टेंट कमिश्नर रेमडेसिविर की करते थे कालाबाज़ारी कार में भारत सरकार लिखवाकर और नीली बत्ती लगाकर मेडिकल फर्म और मेडिकल स्टोर पे मारते थे छापा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी ID कार्ड […]

You May Like

Breaking News

advertisement