आई पी एल 2022 के ऑक्शन में लखनऊ फ्रेंचाइजी सबसे महंगी

संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ की टीम खरीदी है। सोमवार को दुबई में ऑक्शन के दौरान आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ पर 7090 करोड़ की बोली लगाई, जो कि सबसे ज्यादा थी। इसके साथ ही लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। इससे पहले मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 111.9 करोड़ थी। इस टीम को खरीदने वाला आरपीएसजी ग्रुप इससे पहले भी आईपीएल में टीम खरीद चुका है। साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम इसी ग्रुप के पास थी। यह टीम दो साल तक आईपीएल में खेली थी और एक बार फाइनल में भी पहुंची थी। इकाना स्टेडियम लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड हो सकता है।

यह टीम खरीदने के बाद संजीव गोयनका ने कहा “आईपीएल में वापसी करके बेहद खुश हैं। यह इंतजार काफी लंबा था। इस बोली के लिए हमने काफी प्लान किया था। मैं लीग में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा। यह वापसी बेहद सुखद है l

ज्यादा नहीं है 7090 करोड़
जब संजय गोयनका से पूछा गया कि आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के लिए 7090 करोड़ की राशि ज्यादा नहीं है। तब उन्होंने कहा कि जब पहली बार आईपीएल में टीमें खरीदी गईं थी तब भी ऐसी ही बातों कही गई थी। देखिए अब वो फ्रेंचाइजी कहां हैं। सबसे जरूरी यह है कि हमने अपना अनुमान सही लगाया था। इसे लेकर हम काफी खुश हैं। वहीं टीम बनाने को लेकर उन्होंने कहा “हमें विश्वास है कि बीसीसीआई हमें पुराने मालिकों की बराबरी पर लाएगा। हमें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। हमें इससे पहले भी आईपीएल में नई टीमें बनाने का अनुभव है। हमने ऐसी ही हालातों में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम बनाई थी। यह अनुभव हमारे काम आएगा और हम अच्छी स्थिति में होंगे।”

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए भैया दूज पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Tue Oct 26 , 2021
भाई दूज या भैया दूज पर्व को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से मनाया जाता है।हिन्दू पंचांग के अनुसार यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। यह तिथि दीपावली के दूसरे दिन आती है। आओ जानते हैं कि भाई दूज कब […]

You May Like

advertisement