लखनऊ के प्रख्यात पत्रकार आशुतोष पाण्डेय का वृन्दावन में हुआ सम्मान

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन, 26 जुलाई : छटीकरा रोड़ पर श्रीकृष्ण शरणम् स्थित ब्रज साहित्य सेवा मण्डल के कार्यालय में लखनऊ के प्रख्यात पत्रकार एवं दैनिक “साकेत लहर” के स्वात्वाधिकारी व प्रकाशक आशुतोष पाण्डेय का उनके वृन्दावन आगमन पर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया।ब्रज साहित्य सेवा मण्डल के अध्यक्ष, “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल, मिष्ठान्न, ठाकुरजी का पटुका- प्रसादी-माला व सत्साहित्य आदि भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही प्रभु से उनके स्वस्थ, समृद्धि व दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पाण्डेय ने “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को दैनिक “साकेत लहर” के कुछ विशेषांक एवं “साकेत लहर” मासिक पत्रिका का प्रवेशांक भेंट किया।
इस अवसर पर दैनिक “साकेत लहर” की संपादक श्रीमती अमिता पाण्डेय, लखनऊ के प्रमुख समाजसेवी मनीष शुक्ला आदि के अलावा लखनऊ के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनरमंद लोगों के कौशल का किया साझा : नायब सिंह सैनी

Mon Jul 27 , 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विस क्षेत्र के धनौरा जाटान बूथ पर नागरिकों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम।कारगिल विजय दिवस व विभिन्न खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को दी बधाई।मुख्यमंत्री ने नागरिकों से एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील। लाडवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 जुलाई : […]

You May Like

Breaking News

advertisement