लुवास के वैज्ञानिकों को मिला डिज़ाइन पेटेंट

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
हिसार ब्यूरो चीफ – वैभव गुप्ता दूरभाष – 9416191877

पशुओं में सुरक्षित रक्त संग्रह एवं रक्त चढ़ाने के लिए विकसित किया गया विशेष उपकरण।

हिसार, 20 मई : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के वैज्ञानिकों को “पालतू पशुओं के रक्त संग्रह एवं रक्त चढ़ाने संबंधी उपकरण” के डिज़ाइन हेतु भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा डिज़ाइन पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शोध, नवाचार एवं वैज्ञानिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इस अवसर पर संबंधित वैज्ञानिकों ने कुलपति सचिवालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमता तथा नवाचार आधारित कार्य संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है। उन्होंने कहा कि लुवास के वैज्ञानिक पशु चिकित्सा एवं पशुपालन क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के विकास एवं अनुसंधान कार्यों के माध्यम से निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर कुलपति सचिवालय में मानव संसाधन एवं प्रबंधन निदेशिका डॉ. सोनिया सिंधु भी उपस्थित रहीं तथा उन्होंने वैज्ञानिकों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके शोध एवं नवाचार कार्यों की सराहना की।
विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञान सिंह ने बताया कि यह डिज़ाइन पंजीकरण “पालतू पशुओं के रक्त संग्रह एवं रक्त चढ़ाने संबंधी उपकरण” से संबंधित है। इस उपकरण को पशुओं में रक्त संग्रहण तथा रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, सरल, सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस उपकरण के उपयोग से संक्रमण की संभावना में कमी आती है तथा रक्त के सुरक्षित प्रबंधन एवं उपयोग में सहायता मिलती है। यह उपकरण विशेष रूप से पशु चिकित्सकों, पशु चिकित्सालयों एवं पशु देखभाल केंद्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
यह डिज़ाइन पेटेंट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार, डॉ. सुनील पुनिया, डॉ. शिविका गुप्ता, डॉ. अंकित मगोत्रा, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. नीलेश सिंधु एवं डॉ. दिव्या अग्निहोत्री को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया के साथ होगी एसवीएसयू की साझेदारी

Thu May 21 , 2026
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की भागीदारी से तीनों विश्वविद्यालय मिल कर करेंगे काम, शीघ्र होगा तीनों के बीच एमओयू । पलवल, प्रमोद कौशिक 20 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिलवेनिया के बीच बड़ी अकादमिक साझेदारी होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की भी इसमें […]

You May Like

advertisement