जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के चौथे दिन हुई मां भुवनेश्वरी साधना एवं पूजा

जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के चौथे दिन हुई मां भुवनेश्वरी साधना एवं पूजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गुप्त नवरात्र में है दस महाविद्या की सम्पूर्ण पूजा : आचार्य लेखवार।

कुरुक्षेत्र, 22 जून : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में गुप्त नवरात्र के अवसर पर सर्व कल्याण एवं विश्व शांति के लिए निरंतर मां दुर्गा शक्ति की आराधना एवं पूजा चल रही है।
आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की शक्ति आराधना पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ की जा रही है। आचार्य लेखवार ने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्र के दौरान भक्त त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बंगलामुखी, मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, माता भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, माता मातंगी और कमला देवी की पूजा की जाती है। इस पूजा से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। गुप्त नवरात्र के चौथे दिन हुई मां भुवनेश्वरी साधना एवं पूजा हुई। इस अवसर पर के.के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, टेक सिंह, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्राचार्य प. रणबीर भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में नवरात्र पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने फिल्म आदि पुरुष का किया विरोध

Thu Jun 22 , 2023
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने फिल्म आदि पुरुष का किया विरोध। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत राजेंद्र पुरी बोले भगवान श्री राम से ऊपर कुछ नहीं। कुरुक्षेत्र, 22 जून : धर्मनगरी के जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने दरबार में […]

You May Like

Breaking News

advertisement