गुप्त नवरात्रों में मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा

गुप्त नवरात्रों में मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : गुप्त नवरात्रों के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बारह ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर पूजन चल रहा है। मां भगवती की अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां दुर्गा की तीसरी स्वरूप शक्ति चंद्रघंटा परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। गुप्त नवरात्रों में तीसरे दिन इसी देवी की पूजा का महत्व है। महंत जगन्नाथ पुरी ने दुर्गा सप्तशती के पाठ में बताया कि मां चंद्रघंटा मां पार्वती का सुहागिन स्वरुप है, इस स्वरुप में मां के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा सुशोभित है। इसीलिए इनका नाम चन्द्र घंटा पड़ा।
मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और असीम शांति और वैभवता की प्राप्ति होती है। मां चंद्रघंटा के ध्यान मंत्र, स्तोत्र एवं कवच पाठ से साधक का मणिपुर चक्र जागृत होता है, जिससे साधक को सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, कुलविंदर सिंह, नाजर सिंह, आशीष कुमार, सुक्खा सिंह, मंजीत कौर, सुखवंत कौर सहित मौजूद रहे।
पूजन एवं पाठ करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्याण नगर में योग कार्यक्रम आयोजित

Wed Jun 21 , 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कल्याण नगर में योग कार्यक्रम आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 योग के किए विभिन्न आसन। कुरुक्षेत्र, 21 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क़े अवसर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रमुख समाजसेवी रामराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement