इस पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न और शनि दोष से भी मिलता है छुटकारा

वास्तु शास्त्र अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है। इन पौधों को किस दिशा में लगाना है इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां हम बात करेंगे शमी के पौधे की जिसका संबंध शनि ग्रह से माना जाता है।इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास लगाया जाता है। कहते हैं इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आने के साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। जिन लोगों पर शनि की दशा चल रही हो उन्हें शमी के पौधे की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

इस पौधे को शनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर के बाहर इस तरह से लगाएं कि जब आप बाहर जाएं तो ये आपके दाएं हाथ की तरफ पड़े। अगर घर के बाहर जगह नहीं है तो आप छत पर भी इस पौधे को लगा सकते हैं। छत पर इसे दक्षिण दिशा में रखें और यदि इस दिशा में धूप सही से नहीं आ पाती है तो फिर इस पौधे को पूर्व दिशा या ईशान कोण में रख सकते हैं।

मान्यता है शमी पौधे की रोजाना पूजा करने से घर परिवार में धन की कभी कमी नहीं होती। शनिवार के दिन सुबह स्नान करें और साफ गमले में शमी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर होने के साथ शनि ग्रह भी मजबूत होने की मान्यता है। धन में वृद्धि नहीं हो रही है तो शाम को शमी के पेड़ के पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन की बचत होने लगेगी। अगर शादी ब्याह में देरी हो रही है तो 45 दिनों तक शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से विवाह के योग बनने की मान्यता है।

जिन लोगों पर शनि साढ़े साती चल रही है उन्हें शनि के पौधे की पूजा करनी चाहिए। रोजाना जल चढ़ाना चाहिए। शनिवार के दिन पेड़ की जड़ में काली दाल और काले तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से साढ़े साती का प्रभाव कम होने की मान्यता है। ये उपाय वास्तुदोष से भी मुक्ति दिलाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देव दीपावली के दिन क्या करना चाहिए और दीप दान का महत्व

Fri Nov 12 , 2021
दीपावली के 15 दिनों के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली पर्व मनाया जाता है।इस वर्ष यह दिन शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 को पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें- सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। अगर पास में गंगा नदी मौजूद है तो वहां स्नान […]

You May Like

Breaking News

advertisement