तिर्वा कन्नौज:महिला सुरक्षा दल के तहत किया जागरूक , हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कराया अवगत

कन्नौज

महिला सुरक्षा दल के तहत किया जागरूक , हेल्पलाइन नंबरों के बारे में कराया अवगत

अवनीश कुमार तिवारी

इंदरगढ़ कस्बा के पटेल नगर तिराहे पर पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं , किशोरियों , छात्राओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण की जानकारी देकर जागरूक किया। महिला सुरक्षा दल के तहत पुलिस ने किशोरियों को कानूनी सुरक्षा के बारे में अवगत कराया। महिला आरक्षी ने महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा दल अभियान के क्रम मे पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं महिलाओं को जागरूक किया। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया। विमेन पावर लाइन 1090 , यूपी 112 , चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 महिला हेल्पलाइन 181 ,आपरेशन कवच इत्यादि के बारे में जानकारी दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज: बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग से लगी आग , खलियान की खरपतवार जलकर हुई स्वाहा

Sun Apr 24 , 2022
कन्नौज बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग से लगी आग , खलियान की खरपतवार जलकर हुई स्वाहा। अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज।। हसेरन कस्बा मे दोपहर खेतों में खड़े बिजली के पोल के तारों में चिंगारी निकलने से आग लग गई। खलियान में खड़ी खरपतवार धू-धू कर जलने लगी। गांव में […]

You May Like

advertisement