उदाहरण और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

उदाहरण और कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जाधव साहब का अद्भुत और सराहनीय प्रयास, जो अवश्य सफल होगा : रामेश्वर दास।
प्रयास संस्था द्वारा करनाल जिला में 14 वां जागरूकता अभियान चलाया गया।

निसंग,करनाल :- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निसंग में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रामेश्वर दास की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यशाला में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पधारे हुए थे। उन्होंने नशे पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि करनाल जिले में यह 14वां जागरूकता कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ नशे से संबंधित विभिन्न उदाहरण देकर जागरूक किया। उन्होंने एक कविता के माध्यम से भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र कराने वाले बलिदानियों की आत्मा पूछ रही है नशा मुक्त भारत का स्वप्न कब साकार होगा। क्या उन्होंने इसलिए देश को स्वतंत्र कराया था कि युवा नशे में ग्रस्त हो जाएंगे। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पकड़ में आ गए तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में नशा न करने का प्रण लिया और अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने देंगे, ऐसा वचन दिया। संस्थान के प्राचार्य रामेश्वर दास ने कहा कि आज वे प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता अभियान की मुक्त कंठ से सराहना करते हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि ये एक अद्भुत और सराहनीय प्रयास है जो अवश्य सफल होगा। इस अवसर पर राकेश भाटिया, शमशेर सिंह, महेंद्र सिंह, देसराज, अंकुश शर्मा, बिजेंद्र कुमार, संदीप बल्हारा, सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपनिषदों में है भारतीय ऋषियों का अमृत मन्थन : डॉ. रामचन्द्र।

Fri Apr 16 , 2021
उपनिषदों में है भारतीय ऋषियों का अमृत मन्थन : डॉ. रामचन्द्र। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल :- उपनिषद भारतीय ऋषियों की विश्व को सर्वोच्च देन है। ग्यारह उपनिषदों में ऋषि-मुनियों की तपस्या एवं उच्चतम प्रज्ञा का अमृत मन्थन सुरक्षित है। इनमें मनुष्य, […]

You May Like

advertisement