मध्यप्रदेश ग्वालियर: स्वामी विद्यानंद सरस्वती की कथा कल से -108 यजमान और 108 बाह्मण करेंगे मूलपाठ

स्वामी विद्यानंद सरस्वती की कथा कल से -108 यजमान और 108 बाह्मण करेंगे मूलपाठ

ग्वालियर। श्रीभावभावेश्वर समिति द्वारा आयोजित स्वामी विद्य्रानंद सरस्वती की कथा 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक हर रोज दोपहर 3 से 6 बजे तक रंगमहल गार्डन में आयोजित की जा रही है। कथा के मुख्य यजमान उमा अरविंद त्रिपाठी हैं।
समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर एवं विजय गोयल ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने ग्वालियर में 2002 में लक्ष्यचंडी यज्ञ करवाया था,जो अब तक शहर में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक था। तब से वे लगातार ग्वालियर में कथा प्रवाह के लिए आ रहे हैं। आदिवासियों को गीतापाठ सिखाने का बड़ा काम भी स्वामी विद्यानंद महाराज ने किया है। बापी से तापी तक धर्मांतरण रोकने मेंं भी स्वामी विद्यानंद की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि कथा पांडाल में 3 हजार श्रद्धालुओं के बैठने क ी व्यवस्था की गई है। संख्या बढ़ने पर गार्डन में कुर्सियां बिछाकर बैठने का इंतजाम कर दिया जाएगा। कथा के मुख्य आचार्य पं बालेंदु द्व्रिवेदी होंगे। पत्रकारवार्ता में राधेश्याम भाकर, विजय गोयल, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, प्रवीण त्रिपाठी, नरेश खंडेलवाल, पंकज सांघी, अखिलेश गोयल, मनोज सांघी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
108 कलश की निकलेगी शोभायात्रा
कथा से पूर्व माधवनगर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर कम्युनिटी हॉल से आरंभ होकर कथा स्थल रंगमहल गार्डन पहुंचेगी। कलश यात्रा में 108 यजमान सिर पर भागवत की पोथी लेकर चलेंगे,वहीं उनकी पत्नियां सिर पर कलश लेकर चलेंगी। 108 ब्राह्मण भागवत का मूल पाठ करेंगे तथा 6 ब्राह्मण जाप करेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूद्रपुर: भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गांधी जयंती पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली दी

Mon Oct 2 , 2023
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गांधी जयंती पर व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली दी। रुद्रपुरः भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने गांधी जयंती पर वार्ड नं 16 के बूथ नंबर 142 बिगवाडा स्थित देवहोम्स सोसाइटी मे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं […]

You May Like

advertisement