मध्य प्रदेश //एक्टिव हो गया है मानसून, येलो अलर्ट जारी 11 जिलों में अब हो सकती है भारी बाऱिश

ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

भोपाल राजधानी में शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में अचानक काले घने बादल घिर आए और हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। घने बादलों के कारण दिन में ही शाम के अंधेरे जैसे अहसास हुआ.हल्के बादलों के बीच धूप छांव की स्थिति बन रही थी, लेकिन तीन बजे के आसपास फिजा ने तेवर बदले और आसमान में काले घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाएं भी चली।इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 25 किमी के आसपास थी। तेज हवा के साथ शहर में झमाझम बारिश का दौर शाम को पांच बजे के बाद तक जारी रहा। कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति भी हो गई सड़कों पर भी पानी भर गया।
•इन 11 जिलों में हो सकती है बारिश
विभाग ने जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग में तेज बारिश की उम्मीद जताई है।साथ ही होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन,चंबल संभाग में भी बारिश के साथ बिजली चमकने/गिरने व 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने संभावना जताई है।
•इन स्थानों के लिए यैलो अलर्ट जारी
दूसरी ओर विभाग ने रीवा, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच और मंदसौर के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮਿਸ਼ਨ ਤੰਦਰੁਸਤ ਪੰਜਾਬ:-ਪਿੰਡ ਨਿਹਾਲਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਫੈਲਾਈ ਡੇਂਗੂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਲਾਰਵਾ ਕਰਵਾਇਆ ਨਸ਼ਟ

Fri Jun 25 , 2021
ਮੋਗਾ : ਕੈਪਟਨ ਪਿਛਲੇ 10 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਡੇਂਗੂ ਲਾਰਵੇ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ-ਰਾਜਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਤਹਿਤ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ਨ ਤੰਦਰੁਸਤ ਪੰਜਾਬ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਡੇਗੂ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਤੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਬਲਾਕਾਂ […]

You May Like

advertisement